हाल ही में चीन और विश्व के दस मुख्य अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों ने पेइचिंग में 1+10 वार्तालाप का आयोजन किया। सम्बंधित चीनी विशेषज्ञों ने इस की चर्चा में कहा कि वर्तमान स्थिति में इस वार्तालाप का आयोजन बहुत ज़रूरी है। विश्व अर्थव्यवस्था कई कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना कर रही है। चीन को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों के साथ समंव्य मज़बूत करने और बहुपक्षवाद पर कायम रहकर मुक्त व्यापार व आर्थिक भूमंडलीकरण की सुरक्षा करने की आवश्यकता है।
चीन के विदेश व्यापार विश्वविद्यालय के आर्थिक अनुसंधान केंद्र के निदेशक सांग पाइछुएं ने कहा कि कुछ देश अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठन से कतराकर एकतरफा अतिरिक्त टैरिफ लागू कर रहे हैं और मुक्त व्यापार तंत्र को भी झटका मिला है। ऐसी पृष्ठ भूमि में चीन को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक संगठनों के साथ प्रभावी सहयोग चलाना चाहिए। 1+10 वार्तालाप के आयोजन से वास्तव में चीन की आवाज़ बुलंद की गयी है और विश्व चीन की असली आर्थिक स्थिति समझ रहा है।
चीनी वित्त व विकास प्रयोगशाला के उपनिदेशक यांग थाओ ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व वित्तीय संगठन परियोजनाओं को लागू करने की अहम इकाइयां हैं। आदान-प्रदान मज़बूत करने से भविष्य में अधिक अहम परियोजनाओं के कार्यांवयन को बढ़ाया जाएगा।
चीनी व्यापार संवर्द्धन संघ के अध्ययन अनुसंधान संस्थान की निदेशक चो पिंग ने कहा कि चीन वैश्विक सप्लाई चेन का महत्वपूर्ण और नाजुक घटक है। 1+10 वार्तालाप के आयोजन के बाद वैश्विक सप्लाई चेन की स्थिरता और सुगमता को बढ़ावा मिलेगा और वैश्विक सप्लाई चेन के समावेशन की विशेषता अधिक स्पष्ट होगी।
(CRI)