चीन के हुआनेंग ग्रुप से मिली खबर के अनुसार विश्व में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित फोटोवोल्टिक परियोजना—हुआनेंग नागु फोटोवोल्टिक पावर स्टेशन का पहला चरण चीन के युन्नान प्रांत के तिछिंग तिब्बत स्वायत्त प्रीफेक्चर में ग्रिड से जुड़कर आधिकारिक तौर पर बिजली उत्पन्न करने लगा। उच्चतम ऊंचाई 5240 मीटर से अधिक है।
हुआनेंग नागु फोटोवोल्टिक पावर स्टेशन का पहला चरण 1,900 मू(एक मू 0.067 हेक्टेयर के बराबर) क्षेत्र को कवर करता है, जो 177 मानक फुटबॉल मैदानों के बराबर है। 4,800 मीटर से 5,300 मीटर की ऊंचाई पर 32 फोटोवोल्टिक सरणी क्षेत्र बनाए गये और लगभग 2 लाख डबल-साइडेड डबल ग्लास फोटोवोल्टिक मॉड्यूल लगाये गये। कुल स्थापित क्षमता का पैमाना 1 लाख किलोवाट तक पहुंच गया है।
बताया गया है कि यह परियोजना अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित है, और निर्माण प्रक्रिया को अत्यधिक ऊंचाई, अत्यधिक ठंडे और कठिन प्राकृतिक वातावरण से चुनौतियों का सामना करना पड़ा। निर्माण टीम ने कई तकनीकी समस्याओं को दूर किया है और चीन में अल्ट्रा-उच्च ऊंचाई वाली फोटोवोल्टिक परियोजनाओं के निर्माण के लिए “प्रदर्शन नमूने” और “व्यावहारिक अनुभव” प्रदान किया, जिन्हें दोहराया और प्रचारित किया जा सकता है।
(CRI)