शी चिनफिंग ने मनमोहन सिंह के निधन पर नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा

शी चिनफिंग ने मनमोहन सिंह के निधन पर नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा

30 दिसंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को संवेदना संदेश भेजा। शी ने चीन सरकार व चीनी जनता की ओर मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और भारतीय सरकार, जनता और मनमोहन सिंह के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट की।

शी ने कहा कि मनमोहन सिंह भारत का श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ थे और सक्रियता से चीन-भारत शांतिपूर्ण सहअस्तित्व, सहयोग और साझी जीत का समर्थन करते थे। उनके कार्यकाल में चीन और भारत ने शांति व समृद्धि के उन्मुख रणनीतिक सहयोग साझेदारी स्थापित की और सीमा सवाल के समाधान पर राजनीतिक निर्देशक सिद्दांतों पर समानता बनायी। चीन द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा करता है।

शी ने कहा कि चीन चीन-भारत सम्बंधों के विकास को बहुत महत्व देता है। आशा है कि दोनों पक्ष रणनीतिक व दूरगामी दृष्टि से चीन भारत सम्बंध देखेंगे और इस का निपटारा करेंगे और बड़े पड़ोसी देशों के बीच शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और समान विकास का सही रास्ता निकालेंगे।

 

ली छ्यांग ने मनमोहन सिंह के निधन पर नरेंद्र मोदी को शोक संदेश भेजा

 

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 30 दिसंबर को पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोद को शोक संदेश भेजा। ली छ्यांग ने चीन सरकार की ओर मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया और भारतीय सरकार तथा प्रधान मंत्री मोदी के ज़रिये मनमोहन सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 

ली छ्यांग ने कहा कि मनमोहन सिंह भारत का श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ थे ,जिन्होंने चीन-भारत मित्रता व सहयोग के लिए सकारात्मक योगदान दिया था। उनके कार्यकाल में चीन और भारत ने शांति व समृद्धि के उन्मुख रणनीतिक सहयोग साझेदारी स्थापित की और सीमा सवाल के समाधान के राजनीतिक निर्देशक सिद्दांतों पर मतैक्य प्राप्त किया था। चीन और भारत के बीच स्वस्थ व स्थिर सम्बंध बनाए रखना दोनों देशों की 2 खरब 80 करोड़ जनता के मूल हितों में है और वैश्विक दक्षिण देशों की समान प्रतीक्षा से मेल खाता है।

 

ली ने कहा कि चीन भारत के साथ समान कोशिश कर राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधान मंत्री मोदी के बीच कजान भेंटवार्ता में संपन्न महत्वपूर्ण समानताएं लागू करने और चीन-भारत सम्बंधों को स्वस्थ व स्थिर पटरी पर आगे बढ़ाने को तैयार है।

 

(CRI)

facebook
Twitter
Follow
Pinterest

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *