अमेरिकी सरकार के साथ यूक्रेन मुद्दे पर संवाद करने का इच्छुक है रूस:पुतिन

अमेरिकी सरकार के साथ यूक्रेन मुद्दे पर संवाद करने का इच्छुक है रूस:पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 20 जनवरी को कहा कि रूस अमेरिकी सरकार के साथ यूक्रेन सवाल पर संवाद करने का इच्छुक है।

पुतिन ने उस दिन रूसी सुरक्षा सम्मेलन के सदस्यों के साथ एक बैठक में कहा कि रूस किसी अमेरिकी सरकार के साथ वार्ता करने से इंकार नहीं करता, यह वार्ता समानता और पारस्परिक सम्मान पर आधारित होनी चाहिए। इसके साथ वैश्विक एजेंडा खासकर रणनीतिक स्थिरता व सुरक्षा की मजबूती में दोनों देशों की अहम भूमिका का ख्याल रखना चाहिए।

पुतिन ने कहा कि यूक्रेन स्थिति पर उसके लक्ष्य को इस क्षेत्र के सभी लोगों और राष्ट्र के वैध हितों पर आधारित दीर्घकालिक शांति होनी चाहिए।

(CRI)

facebook
Twitter
Follow
Pinterest

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *