यूक्रेन के युद्ध विराम प्रस्ताव को पुतिन का समर्थन

यूक्रेन के युद्ध विराम प्रस्ताव को पुतिन का समर्थन

पुतिन ने मास्को में बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ बैठक के बाद आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूस शत्रुता समाप्त करने के यूक्रेन के प्रस्ताव पर सहमत है, लेकिन इस आधार पर कि युद्ध विराम से स्थायी शांति आ सकती है और यूक्रेनी संकट के मूल कारणों को समाप्त किया जा सकता है।

 

पुतिन ने कहा कि चूंकि रूस कुर्स्क ओब्लास्ट में स्थिति को नियंत्रित कर रहा है, इसलिए अमेरिका द्वारा 30 दिन के अस्थायी युद्ध विराम का प्रस्ताव यूक्रेन के लिए फायदेमंद है। यूक्रेन इस समय का उपयोग कर जबरन लामबंदी करने और हथियारों की आपूर्ति को व्यवस्थित करने के लिए कर सकता है।

 

रूसी राष्ट्रपति के सहायक उशाकोव ने उस दिन पहले कहा था कि अमेरिका-यूक्रेन वार्ता में जिस अस्थायी युद्धविराम पर चर्चा हुई थी, वह केवल यूक्रेनी सेना को थोड़ी राहत देने के लिए था, जबकि रूस का लक्ष्य स्थायी शांति हासिल करना है। रूस-यूक्रेन युद्धविराम समझौते में रूस के हितों और चिंताओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

 

CRI

facebook
Twitter
Follow
Pinterest

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *