रूसी मीडिया ने 14 मार्च को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बीच क्रेमलिन में हुई बंद द्वार वार्ता से संबंधित रिपोर्ट जारी की।
रिपोर्ट के अनुसार बंद द्वार वार्ता स्थानीय समयानुसार 14 मार्च को तड़के डेढ़ बजे समाप्त हुई। हालांकि रूस और अमेरिका ने वार्ता की ठोस स्थिति, प्रक्रिया या परिणाम नहीं बताया।
मॉस्को से रवाना होने से पहले स्टीव विटकॉफ अमेरिकी दूतावास में एक घंटे तक रुके और अंग्रेजी में धन्यवाद भाषण दिया। उनका विमान 14 मार्च की सुबह मॉस्को से रवाना हुआ। वहीं, पुतिन तड़के ढाई बजे क्रेमलिन से रवाना हुए।
(CRI)