चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 21 मार्च को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय पोलित ब्यूरो के सदस्य, विदेश मंत्री वांग यी के आमंत्रण पर पुर्तगाल के राज्य मंत्री और विदेश मंत्री पाउलो रंगेल 24 से 28 मार्च तक चीन की यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान दोनों देशों के विदेश मंत्री चीन और पुर्तगाल दूसरी विदेश मंत्री स्तरीय रणनीतिक वार्ता करेंगे।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि विदेश मंत्री रंगेल इस वर्ष दो सत्रों के बाद चीन की यात्रा करने वाले पहले यूरोपीय विदेश मंत्री हैं। चीन और पुर्तगाल के बीच मैत्री का लंबा इतिहास है और मैत्रीपूर्ण सहयोग हमेशा से दोनों देशों के बीच सम्बंधों का मुख्य विषय रहा है। हाल के वर्षों में, दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन और दोनों पक्षों के संयुक्त प्रयासों में चीन-पुर्तगाल आपसी राजनीतिक विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है, विभिन्न क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग की सकारात्मक उपलब्धियां हासिल हुईं और दोनों पक्षों के उद्यमों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग ने खुलेपन और समान जीत वाले सहयोग की मिसाल कायम की है।
(वनिता)