पाकिस्तान ने पुष्टि की कि 7 मई को सुबह 5 बजकर 10 मिनट तक पाकिस्तान ने पांच भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। इनमें तीन राफेल, एक मिग और एक सुखोई-30 शामिल हैं। पाकिस्तान ने कहा कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान और भारत के बीच गोलीबारी जारी है। अब तक भारत ने उक्त सूचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
वहीं, जानकारी के अनुसार भारत की थल सेना, नौसेना और वायु सेना ने 7 मई को सुबह “ऑपरेशन सिंदूर” में सटीक हमला हथियार प्रणाली का इस्तेमाल किया। इससे पाकिस्तान और पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर स्थित 9 लक्ष्यों के खिलाफ मिसाइल से हमले किए गए। इनमें से पांच स्थल पाकिस्तान नियंत्रित कश्मीर में स्थित हैं। भारतीय मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातभर “ऑपरेशन सिंदूर” पर नजर रखी। उसी दिन भारत ने पाकिस्तान में 6 स्थानों पर 24 हमले किए। इससे 8 लोगों की मौत हुई और अन्य 35 घायल हुए।
भारत की कई एयरलाइन्स ने 7 मई को यात्रा संबंधी सुझाव जारी किए। वर्तमान स्थिति के मद्देनजर भारत के उत्तरी इलाके में कुछ हवाई अड्डे अगली सूचना तक बंद रहेंगे। CRI