एससीओ के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया

10 जून के दोपहर के बाद 18वीं एससीओ शीखर बैठक विभिन्न कार्यसूची पूरी कर सफलता के साथ संपन्न हुई। इसके बाद एससीओ के सदस्य देशों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया। अध्यक्ष देश होने के नाते चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विभिन्न पक्षों की ओर इस शिखर बैठक की उपलब्धियों का परिचय दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि विभिन्न पक्षों ने फैसला किया है कि वे एससीओ चार्टर का पालन कर शांगहाई भावना का प्रचार कर पड़ोसियों जैसी मित्रता पर कायम रहकर व्यावहारिक सहयोग बढ़ाएंगे और क्षेत्रीय शांति ,स्थिरता और विकास का अनुसरण करेंगे।

उस दिन विभिन्न पक्षों ने एससीओ शिखर बैठक की छिंगताओ घोषणा व्यापारिक सरलीकरण पर एससीओ के नेताओं के संयुक्त बयान और एससीओ के सदस्य देशों के आपस में दीर्घकालिक अच्छे पड़ोसी जैसे मित्रवत सहयोग समझौते के भावी पाँच साल में कार्यांवयन कार्यक्रम जैसे दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये।

शी चिनफिंग ने कहा कि हमारा समान पक्ष है कि सुरक्षा एससीओ के निरंतर विकास की नींव है। आर्थिक वैश्विकरण और क्षेत्रीय एकता आम रुझान है। विभिन्न पक्ष बहुपक्षीय व्यापार तंत्र मज़बूत करेंगे और किसी भी तरह की व्यापारिक संरक्षणवाद का विरोध करेंगे। विभिन्न पक्ष क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग व्यवस्था में सुधार करेंगे और एक पट्टी एक मार्ग निर्माण और विकास रणनीति के जुड़ाव को मज़बूत बनाएंगे।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि विभिन्न पक्ष संस्कृति, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, पर्यटन, युवा, मीडिया और खेल में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग करने को तैयार हैं।

facebook
Twitter
Follow
Pinterest

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *