17 दिवसीय छठा चीन शिनच्यांग अंतर्राष्ट्रीय जातीय नृत्य महोत्सव 5 अगस्त को शिनच्यांग उईगुर स्वायत्त प्रदेश की राजधानी उरूमची में संपन्न हुआ।

20 जुलाई को शुरू हुआ मौजूदा नृत्य महोत्सव की थीम “नृत्य का सपना, रेशम मार्ग के लिए सामंजस्य” है। एशिया, यूरोप और अफ्रीका के 1,000 से अधिक नर्तकों ने एक साथ नृत्य किया और आनंद लिया।

बताया गया है कि मौजूदा नृत्य महोत्सव के दौरान शिनच्यांग नृत्य सृजन आदान-प्रदान सम्मेलन, “शानदार सिल्क रोड, सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व” फैशन शो, शिनच्यांग “सिल्क रोड” स्ट्रीट डांस शो, “आइए एक साथ शिनच्यांग नृत्य करें” स्क्वायर डांस शो आदि गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिन्होंने बेशुमार लोगों को आकर्षित किया।

आयोजकों के आंकड़ों के अनुसार, इस नृत्य महोत्सव के दौरान कुल मिलाकर लगभग 1 लाख लोग नृत्य देखने थिएटर में आए, और 8 करोड़ से अधिक लोग क्लाउड पर एकत्र हुए, और संबंधित प्रदर्शनों के लाइव प्रसारण के पूरे नेटवर्क पर 1 अरब 18 करोड़ बार देखा गया।

यहां बता दें कि चीन शिनच्यांग अंतर्राष्ट्रीय जातीय नृत्य महोत्सव 2008 में शुरू हुआ, तब से लेकर अब तक छह बार सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है।

(CRI)

प्रतिक्रिया

सम्बन्धित खवर

ताजा समाचार

लोकप्रिय